{"_id":"696e84e7c9521184bc0cad5e","slug":"the-municipal-corporation-imposed-a-fine-of-1330-lakh-rupees-for-illegal-billboards-mathura-news-c-161-1-mt11010-101350-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अवैध होर्डिंग लगाने पर नगर निगम ने लगाया 13.30 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अवैध होर्डिंग लगाने पर नगर निगम ने लगाया 13.30 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
वृंदावन। नगर निगम ने नगर में अवैध होर्डिंग लगाने पर शिकंजा कस दिया है। एक स्कूल सहित नो प्रतिष्ठानों पर 13 लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम ने सभी को नोटिस जारी कर सात दिन में जुर्माना राशि नगर निगम में जमा करने के निर्देश दिए हैं साथ ही होर्डिंगों को हटा दिया है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की कर विभाग की टीम ने नगर में सर्वे कर 9 स्थानों पर अवैध होर्डिंग विज्ञापनों को चिह्नित कर कार्रवाई की है। निगम ने दिल्ली के श्जालान परिवार पर एक लाख, गौरीशंकर धाम के प्रबंधक पर एक लाख दस हजार, श्रीआनंदम धाम पीठ के प्रबंधक पर दो लाख तीस हजार, श्रीवृंदावन स्टेट के प्रबंधक पर दो लाख पचास हजार, दिल्ली के सुल्तानिया परिवार पर एक लाख 40 हजार, डॉक्टर एमपी गौतम पर एक लाख, विवान होटल के प्रबंधक पर एक लाख, वृंदावन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पचास हजार, देवभूमि प्रॉपर्टी के प्रबंधक पर दो लाख पचास हजार रुपया जुर्माना लगाया है। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि नगर में अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।