फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Municipal Corporation has again vacated the remaining portion of the Dak Bungalow

Mathura News: नगर निगम ने फिर खाली कराया डाक बंगला का शेष भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has again vacated the remaining portion of the Dak Bungalow
वृंदावन। नगर निगम ने डाक बंगला में वर्षों से जमे डॉक्टरों से भवन को मुक्त कराया है। उसके समीप दूसरे भवन में रह रहे एक और व्यक्ति को भवन खाली कराने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दे दिया है। वहीं एक अन्य व्यक्ति द्वारा स्वत: भवन खाली न करने पर निगम की टीम द्वारा उसे खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह प्रवर्तन दल के साथ मंगलवार को एक बार फिर डाक बंगला पहुंचे। उन्होंने नगर निगम की संपत्ति पर डाॅक्टर वीसी गोयल को पूर्व में आवंटित की गई संपत्ति का शेष भाग खाली कराया। इससे पहले 21 नवंबर को नगर निगम ने इसी भवन को खाली कराया था। इसके साथ ही अपर नगर आयुक्त ने उसी परिसर में रह रहे मनीष पंडित को भवन खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया है। 27 नवंबर तक भवन खाली करने को कहा है।
विज्ञापन


मथुरा जयसिंहपुर क्षेत्र स्थित वात्सल्य अस्पताल संचालित करने वाले डाॅक्टर वीसी गोयल को तत्कालीन नगर पालिका द्वारा डाक बंगला में भवन आवंटित किया था, जिसका 625 रुपये प्रतिमाह किराया निर्धारित किया गया। यह नगर पालिका ने 25 दिसंबर 1992 को आवंटित किया था। नगर निगम ने भवन की आवश्यकता बताते हुए 9 अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में डॉक्टर को आवंटन को रद्द कर दिया। इस संबंध में निगम ने पहले नोटिस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि डॉक्टर विपुल गोयल जिस भवन में रह रहे थे उसका शेष हिस्सा भी खाली करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed