फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The massive vaccination campaign will continue until December 30th.

Mathura News: 30 दिसंबर तक चलेगा टीकाकरण का महाअभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The massive vaccination campaign will continue until December 30th.
मथुरा। जिले में छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण से जोड़ने के उद्देश्य से टीकाकरण महाअभियान 30 दिसंबर तक चलेगा। अभियान की शुरुआत लक्ष्मीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में सीएमओ डॉ. राधाबल्लभ ने की।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राधाबल्लभ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने महाअभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया है। एएनएम, चिकित्सकों और फील्ड स्टाफ को अलग–अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में घर–घर सर्वे कर उन बच्चों की सूची बनाएंगी जो किसी कारणवश अब तक नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिलेभर में चल रहे नियमित टीकाकरण केंद्रों के अलावा विशेष टीकाकरण बूथ भी लगाए जाएंगे। इस बार स्वास्थ्य विभाग का विशेष फोकस उन परिवारों पर रहेगा जो पूर्व में टीकाकरण के दिन केंद्रों तक नहीं पहुंच सके। इस दौरान एसीएमओ डॉ. आलोक कुमार, यूनिसेफ प्रतिनिधि पूनम यादव, डब्ल्यूएचओ की अधिकारी डॉ. प्रीति भट्ट और शहरी समन्वयक फौजिया खानम आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed