फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The main accused of Rahul murder case is still away from the police

राहुल हत्याकांड: मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ सकी पुलिस, शादी समारोह में हुआ था कत्ल

Wed, 04 Dec 2024 01:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 01:15 PM IST
सार

मथुरा के एक शादी समारोह में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस अभी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस वारदात को 15 दिन बीत चुके हैं।

 

विज्ञापन
The main accused of Rahul murder case is still away from the police
युवक की हत्या के बाद विलाप करती महिला। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के शादी समारोह के दौरान हुए राहुल हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी भी दूर है। वारदात के 15 दिन बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं छुटपुट घटनाओं के आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन


गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मसानी स्थित लोटस गार्डन में 17 नवंबर को गोविंद नगर के राधा आर्चिड निवासी शुभम अग्रवाल, जयसिंहपुरा गणेश टीला निवासी आकाश गुप्ता, महाविद्या काॅलोनी निवासी अखिल पटना और कुशक गली निवासी संजय शर्मा शादी समारोह में गए थे। चारों पार्किंग में शराब पी रहे थे। इसी दौरान शराब खत्म होने पर हाईवे के विकास नगर निवासी राहुल से शराब की बोतल लाने को कहा। शराब लाने से इन्कार करने पर राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल के पिता ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


 पुलिस ने मामले में शुभम, आकाश और अखिल को जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी संजय शर्मा पुलिस की पकड़ से दूर है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के परिवार वाले पुलिस से सांठगांठ में लगे हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार शाम को मसानी स्थित एक होटल में शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों की मीटिंग हुई। इसमें आरोपी बचाने की योजना बनाई गई। हालांकि संबंधित थाने की पुलिस ने इस बात से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल पर मारपीट का दर्ज हुआ था पहला मुकदमा
चांदी कारोबारी हरि बाबू गोयल के दोनों बेटे जेल के अंदर हैं। छोटे बेटे निखिल को पटना में आगरा के चांदी कारोबारी अवधेश अग्रवाल की हत्या कराने में गिरफ्तार किया गया। वहीं बड़ा बेटा अखिल गोयल पटना को गोविंदनगर पुलिस ने हत्या में गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, महाविद्या कॉलोनी निवासी चांदी कारोबारी हरिबाबू के दोनों बेटों के सिर पर पुलिस महकमे के एक बड़े अफसर का हाथ बताया जा रहा है। निखिल गोयल पर 2010 में मारपीट का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 2011 में भी मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed