फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The land of Barsana is filled with sweetness and love.

Mathura News: बरसाना की भूमि माधुर्य और प्रेम से सराबोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:09 AM IST
सार

बरसाना स्थित माताजी गोशाला में श्रीरामकथा के छठवें दिन मोरारी बापू भावुक हो गए। उन्होंने ब्रज की भूमि, गाय की महिमा और संत रमेश बाबा के ब्रज संरक्षण प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में कई धार्मिक हस्तियां उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
The land of Barsana is filled with sweetness and love.
मोरारी बापू का अ​​भिनंदन करते आयोजक

विस्तार

बरसाना। माताजी गोशाला में चल रही 9 दिवसीय गोसूक्त आधारित श्रीरामकथा के छठवें दिन कथा प्रवक्ता मोरारी बापू भावविह्वल नजर आए। उन्होंने कहा कि बरसाना की भूमि माधुर्य और प्रेम से सराबोर है। उनकी प्रार्थना है कि राधारानी ऐसी कृपा करें, जिससे हर वर्ष ब्रज की पावन धरा पर कथा करने का अवसर प्राप्त हो।
विज्ञापन

बापू ने कहा कि अयोध्या वैराग्य की भूमि है, काशी विद्या की भूमि है, चित्रकूट प्रेम की भूमि है और ब्रज श्रीराधा-कृष्ण के अनंत माधुर्य और प्रेम का अद्वितीय केंद्र है। यहां आकर कभी रोने का मन होता है तो कभी नृत्य करने का। यदि कुछ न कर सको तो किसी वृक्ष की छांव में बैठकर ऊंची अटारी वाली की चरणरज का अनुभव कर लें। गो महिमा पर प्रकाश डालते हुए बापू ने अथर्ववेद के गो सूक्त का उल्लेख किया। कहा कि गाय ही ऐश्वर्य, संपदा और धन है। जो काय पालता है वह इंद्र के समान हो जाता है। गाय का वध नहीं होना चाहिए और प्रत्येक जीव को गोरस का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाणी, स्वर्ग, वेद और शास्त्र गाय है।
विज्ञापन


ब्रज के संरक्षण की चर्चा करते हुए बापू ने संत पद्मश्री रमेश बाबा के प्रयासों की सराहना की। कथा के दौरान उन्होंने माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह का प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर बनारस के जगद्गुरु सतुआ बाबा महाराज, हित अंबरीष, सत्य मित्रानंद, गायक बनवारी लाल, महेंद्र प्रताप, महेश, मान मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह ब्रजदास, माताजी गौशाला के संयोजक राजबाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed