फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The injured son also died 24 hours after the death of his father

UP: पिता की मौत के 24 घंटे बाद ही घायल बेटे ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठीं दोनों की अर्थी;  परिवार में मचा कोहराम

Sat, 29 Jun 2024 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 29 Jun 2024 09:53 AM IST
सार

मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे में पिता की मौत के 24 घंटे बाद ही बेटे ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं, तो परिवार में चीत्कार मच गया। मृतक की पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई। 
 

विज्ञापन
The injured son also died 24 hours after the death of his father
चिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के अलीगढ़-राया रोड पर दीवाना कलां फाटक के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में श्रमिक राजपाल की मौत के 24 घंटे बाद ही उसके बेटे नरेश की भी मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर पिता-पुत्र की अर्थी उठने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ की ओर से मथुरा आ रही अलीगढ़ डिपो की बस दीवाना कलां रेलवे फाटक के पास आगे चल रहे ट्रैक्टर मिक्सर में घुस गई थी। ट्रैक्टर में छह श्रमिक सवार थे। सभी घायल हो गए। जमुनापार पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन


जमुनापार थाना क्षेत्र के गौसना गांव के राजपाल (42) पुत्र भोला की मौत हो गई। वहीं, उनके बेटे नरेश और कल्याणपुर निवासी अशोक, जो कि राजपाल के जीजा का बेटा है। इन दोनों की हालत गंभीर थी। बृहस्पतिवार रात को नरेश ने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर जमुनापार छोटेलाल ने बताया कि बस चालक फरार है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन करेगा 3 बच्चों का पालन पोषण
हादसे में मृतक राजपाल की पत्नी सविता चार साल पहले बीमारी से खत्म हो गई थीं। उनके परिवार में दो लड़के और दो लड़की हैं। इनमें से एक नरेश की भी मौत हो गई। परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने बताया कि नरेश और राजपाल घर में कमाऊ थे। उनकी मौत के बाद छोटे बच्चों के पालन पोषण तक पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed