{"_id":"62d1ac8b908875271677de98","slug":"the-hearing-could-not-be-held-due-to-the-holiday-in-the-court-mathura-news-mtr520864930","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में शोकावकाश के कारण नहीं हो सकी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में शोकावकाश के कारण नहीं हो सकी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरणों में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। युवा अधिवक्ता कृष्ण कुमार सारस्वत की अचानक हुई मृत्यु के कारण बार एसोसिएशन ने शोकावकाश घोषित कर दिया। दो अदालतों ने मुकदमों मेें अगली सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीख तय की हैं।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा और पंकज सिंह के मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने सुनवाई के लिए ५ अगस्त की तारीख तय की है।
जबकि इसी अदालत ने ठाकुर केशवदेव के सेवायत पवन कुमार शास्त्री, अनिल कुमार त्रिपाठी व लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के केस मेें १६ अगस्त को सुनवाई होगी। वहीं, अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के एक अन्य वाद में एडीजे सप्तम की अदालत ने सुनवाई के लिए १९ जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन
अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने जिला जज की अदालत में सभी मामलों को एकीकृत करने संबंधी केस दाखिल किया था। अधिवक्ता गोपाल खंडेलवाल ने बताया कि रंजना अग्निहोत्री संबंधी केस में विपक्ष को आपत्ति दर्ज करानी थी।
जबकि विपक्षीगण के रूप में अदालत में पहुंचे शाही ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि शुक्रवार को युवा अधिवक्ता की मौत के कारण बार एसोसिएशन द्वारा शोकावकाश घोषित किया गया था। जिसके कारण अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। प्रतिवादीगण श्रीकृष्ण जन्मस्थान के अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल भी अदालत मेें मौजूद रहे।