{"_id":"621916c4162c8c4ed351b691","slug":"the-guards-engaged-in-the-security-of-the-banke-bihari-temple-beat-up-the-devotees-mathura-news-mtr513754191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में लगे गार्डों ने श्रद्घालु को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में लगे गार्डों ने श्रद्घालु को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में लगे निजी गार्डों ने दर्शनार्थी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शुक्रवार को श्रद्धालु की शिकायत पर पुलिस ने एक गार्ड को गिरफ्तार किया है, जबकि मंदिर प्रबंधन ने आठ सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि आरोपी गार्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मामला बृहस्पतिवार की देर शाम का है। शयन भोग आरती के दौरान यहां दर्शनार्थियों की भीड़ मौजूद थी। उस दौरान सुरक्षाकर्मियों और हरियाणा के रहने वाले श्रद्धालु प्रवीण के बीच मारपीट हो गयी। इससे पूरे मंदिर परिसर में खलबली मच गई। इस दौरान आठ से दस सुरक्षाकर्मियों ने प्रवीण को पकड़ लिया और उसे मंदिर के बाहर ले आए। आरोप है कि पुलिस चौकी पर ले जाने के बहाने सुरक्षाकर्मियों ने उसे गली में लाकर बेरहमी से पीटा।
शाम के समय हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मी एक दर्शनार्थी के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दर्शनार्थी के बाकी साथी आ जाते हैं और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो जाती है। आरोपी सभी सुरक्षाकर्मी जीफोरएस कंपनी के हैं। सुरक्षा इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन सुरक्षाकर्मियों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन
इनके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। सुरक्षा इंचार्ज ने आरोपियों को निलंबित करने के लिये कंपनी को पत्र लिखा है और कहा है कि गली में बिहारीजी चौकी ले जाने के दौरान रास्ते में दर्शनार्थियों से इन सभी सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट और अभद्रता की है। इधर, पुलिस ने एक गार्ड को गिरफ्तार भी किया है।
आसपास के दुकानदार भी डरते हैं
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड से आसपास के दुकानदार भी भय खाते हैं। दुकानदारों ने कहा कि आए दिन गार्ड छोटी-छोटी बातों पर गुंडई पर उतारू हो जाते हैं। श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करते हैं तो उन्हें रोकने की किसी की हिम्मत भी नहीं होती। पुलिस भी तमाशा देखती रहती है।
--
मंदिर में किसी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा गार्डों के श्रद्धालु के साथ मारपीट करने की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
- मुनीष शर्मा, प्रबंधक ठाकुर बांके बिहारी मंदिर