फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Goswami community is concerned about the restrictions being imposed at the Shri Banke Bihari Temple.

Mathura News: श्री बांकेबिहारी मंदिर में लगाई जा रही पाबंदियों से गोस्वामी समाज चिंतित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The Goswami community is concerned about the restrictions being imposed at the Shri Banke Bihari Temple.
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर में लगाई जा रही पाबंदियों से गोस्वामीजन चिंतित हैं। उनमें अंदर ही अंदर आक्रोश पैदा हो रहा है। पहले मंदिर में मौजूद उनकी कोठरियां बंद करा दी गईं फिर जगमोहन पर पाबंदी लगा दी गई। अब उनके यजमानों की संख्या को भी सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हाईपावर्ड कमेटी लगातार सुधार के लिए कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं के हित में नए फैसले भी ले रही है। दर्शन व्यवस्था में जो भी परेशानी आ रही हैं, उनको दूर किया जा रहा है। फिलहाल कमेटी ने जो भी फैसले लिए हैं, उससे सीधे तौर पर मंदिर के सेवायत गोस्वामी प्रभावित हुए हैं। सेवायत नितिन संवारियां का कहना है कि गोस्वामियों की कोठरियों को मंदिर के अंदर से बंद कर दिया। जगमोहन श्रद्धालुओं के साथ सेवायतों के लिए बंद कर दिया। केवल सेवाधिकारी के अलावा उसमें कोई नहीं जा सकता। देहरी पूजन भी बंद कर दिया गया। अब गोस्वामियों की यजमानों की एंट्री संख्या भी 30 से घटाकर पांच कर दी गई। अभी हाल में कमेटी की बैठक में अध्यक्ष अशोक कुमार ने गोस्वामियों को मंदिर की ओर से दी जाने वाली पेंशन और बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्चे पर आपित्त जताई है। आने वाले दिनों में यह बंद हो सकती है। क्या कमेटी केवल सेवायतों के लिए बनी है। सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि कमेटी केवल सेवायतों पर ही पांबदी लगा रही है, व्यवस्थाओं के नाम पर अभी तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed