फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The funeral procession got stuck in the crowd of devotees in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच फंसी अर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The funeral procession got stuck in the crowd of devotees in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर दाउजी तिराहा पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच फंसी अर्थी।
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ के बीच बुधवार सुबह एक अर्थी फंस गई। शवयात्रा में शामिल लोग बड़़ी मुश्किल से अर्थी को भीड़ के बीच से निकालकर ले गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जयपुरिया भवन के सामने कुम्हार पाड़ा निवासी शारदा (56) पत्नी खेमा गोला की मंगलवार देर रात साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उनकी शव यात्रा सुबह करीब साढ़े 10 बजे बांकेबिहारी बाजार से होते हुए मोक्षधाम के लिए निकली। इस बीच दाऊजी तिराहा पर भीड़ के दबाव के बीच अर्थी का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया। परिजन एवं स्थानीय लोग भीड़ के बीच से बड़ी मुश्किलों के बीच अर्थी को मोक्षधाम की ओर ले जा सके।
विज्ञापन


भतीजे नरेंद्र गोला ने बताया है कि ठाकुरजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं का भी वही मुख्य मार्ग है और स्थानीय लोगों को भी इस मार्ग से ही होकर निकलना होता है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर से बांकेबिहारी बाजार में होकर अर्थी ले जाना बहुत ही मुश्किल हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल लोग भी भीड़ के बीच इधर-उधर हो गए। मुश्किलों के बीच अर्थी मोक्षधाम के लिए ले जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed