फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The farmers watched as their desires were drenched in the rain before their eyes

Mathura News: अन्नदाता देखते रहा, आंखों के सामने बारिश में भीगते रहे अरमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The farmers watched as their desires were drenched in the rain before their eyes
मथुरा। कोसीकलां मंडी में बारिश के बाद धान की ढेरी के समीप भरा पानी।  - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश से अनाज मंडी में खुले में पड़ा धान भीग गया तो किसानों री आंखों में आंसू टपक पड़े। थोड़ी देर की बारिश से मंडी में पानी ही पानी नजर आने से उनकी साल भर की कमाई बारिश में भीग गई। बारिश आने पर मजदूर तिरपाल लेकर धान को ढकने के लिए भागे, परंतु मजदूरों के पास पर्याप्त तिरपाल ही नहीं थे। मंडी में धान की जो ढेरियां लगी हुई थीं। वह भी पानी में डूबी नजर आई।
विज्ञापन

मंडी धान की फसल बेचने आए किसान सुरजीत सिंह, महीपाल, सुखदेव, राधाचरन का कहना है कि कई हिस्सों में शेड नहीं हैं और जो हैं वे भी अपर्याप्त हैं। तेज हवा के कारण तिरपाल उड़ गए, जिससे फसलें नहीं ढकी जा सकीं। किसानों को अपना धान शेड के नीचे उतारने की जगह नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में किसान खुले आसमान के नीचे उतार रहे हैं। कुछ किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि उन्हें धान को ढकने के लिए खुद के तिरपालों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। मंडी परिसर करीब 45 एकड़ भूमि में है। अधिकतर मंडी की भूमि पर अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है। खाली पड़ी भूमि पर अगर टिनशेड बन जाते तो उनकी फसल नही भिगती।
विज्ञापन

वही, आढ़तियों ने भी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मंडी में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। सफाई के अभाव में जगह-जगह पानी भर गया, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। वह अपनी ओर से इंतजाम करते हैं, लेकिन मंडी में निकासी व्यवस्था ठप होने से समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed