{"_id":"6aaafa131a7e83a2c80ddf28","slug":"the-dvr-was-removed-to-destroy-evidence-yet-he-was-still-captured-mathura-news-c-29-1-mtr1025-609484-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सबूत मिटाने को हटाया डीवीआर... फिर भी हो गया कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सबूत मिटाने को हटाया डीवीआर... फिर भी हो गया कैद
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां के जुगल किशोर-अमित कुमार ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ रुपये की चोरी के मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ पप्पू सोनी ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की थी। हालांकि, उसकी यह चाल नाकाम रही। वह दूसरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि विष्णु पहले भी जुगल किशोर-अमित कुमार ज्वेलरी शोरूम में ढलाई का काम करता था। यहां पर वह सोने-चांदी के आभूषणों की छोटी चोरी करता था। अन्य कर्मचारियों के शिकायत करने पर कारोबारी ने पड़ताल की तो सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी चोरी करते हुए नहीं दिखा। बाद में पता चला कि वह सराफा कारोबारी के यहां काम करते समय अंगड़ाई के बहाने हाथ मारकर कैमरों को मोड़ देता था। रविवार रात को भी उसने सबूत मिटाने के लिए डीवीआर निकाल लिया था। आरोपी शोरूम के भीतर करीब सात घंटे तक रुका रहा। उसने तिजोरी के 14 लॉक खोले और सोना तथा नकदी चुराई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गोपालबाग की झाड़ियों से चोरी के आभूषण और नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के आभूषणों के साथ डीवीआर, मिनी गैस कटर और वायर कटर बरामद किए। लॉकर की चाबी और घटना के समय पहने कपड़े भी मिले हैं।
-- -- -- -
छह टीमों ने 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
पीड़ित की शिकायत के बाद घटना के खुलासे के लिए एसटीएफ, एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की छह टीमें लगाई गईं। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो रेलवे स्टेशन के पास पहले लगे सीसीटीवी कैमरे में उसने चेहरे से कपड़ा हटाया। इसके बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त की और तलाशते हुए घर तक पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की तो आरोपी की मां मीनू, बहन प्रिया और भाई मोहन पुलिस को गुमराह करने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों से सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने विष्णु को धर दबोचा और उसकी निशानदेही पर गोपालबाग की झाड़ियों से सोने के आभूषण और नकदी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।