फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The doctor asked for the cost of life, 25 thousand, the colonists could not raise

डॉक्टर ने जिंदगी की कीमत मांगी २५ हजार, नहीं जुटा पाए कॉलोनीवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
The doctor asked for the cost of life, 25 thousand, the colonists could not raise
मथुरा। गोवर्धन चौराहा स्थित एक हॉस्पिटल में मानवीयता की हदें पार कर दी गईं। छत से गिरे राकेश को इलाज के लिए लाया गया पर अस्पताल के रिसेप्शन पर 25 हजार रुपये जमा न कर पाने पर उसे डॉक्टर ने इलाज नहीं दिया। उसने अस्पताल के बाहर तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इसमें १२ हजार रुपये कॉलोनी के लोग चंदा कर चुके थे।
विज्ञापन

थाना रिफाइनरी की कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 22 की चौथी मंजिल पर रहने वाला राकेश (3५ वर्ष) क्वार्टर की छत से रात लगभग 10:30 बजे सड़क पर आ गिरा। घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोग उसे गंभीर अवस्था में गोवर्धन चौराहा स्थित एक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां चंदे से एकत्रित 12 हजार रुपये की धनराशि जब रिसेप्शन पर जमा कराई तो डॉक्टर ने पूरे 25 हजार रुपये जमा कराने के बाद ही इलाज शुरू करने को कहा। शेष रुपये जमा न कर पाने की स्थिति में उसे हॉस्पिटल मेें इलाज नहीं दिया गया। इलाज के अभाव में राकेश की मौत हो गई। उसके 3 छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

मौत के बाद दो दिन तक रखा अस्पताल में
प्राइवेट अस्पतालों में अमानवीयता यह यह पहली घटना नहीं है। 3 अक्तूबर को गोवर्धन रोड हवेली होटल के निकट अडींग निवासी बाइक सवार दुर्घटना में घायल हुआ था। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हॉस्पिटल से रेफर कर गोवर्धन चौराहे के एक हॉस्पिटल भेजा गया। हॉस्पिटल के संचालकों ने घायल के परिजन को धोखे में रख साढे़ आठ लाख रुपये वसूले। 18 अक्तूबर की सुबह उसे मृत घोषित कर दिया। जब शव पोस्टमार्टम गृह भेजा गया तो वहां चिकित्सकों का कहना था कि मौत तो दो रोज पूर्व ही हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के वक्त बच्चे की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त बालक की मौत हो गई, े परिजन ने हंगामा काटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। गोवर्धन निवासी 5 वर्षीय विक्रम को पिछले दिनों पेट में बीमारी के चलते राजमार्ग के अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजन का आरोप है कि जहां ऑपरेशन के वक्त बालक के पेट में कैंची रह गई। इससे शरीर में इन्फेक्शन फैल गया। शुक्रवार की सुबह अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही से बालक की मौत हुई है। छिाता पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed