फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The District Magistrate and SSP inspected the Deendayal Mela site.

Mathura News: जिलाधिकारी व एसएसपी ने किया दीनदयाल मेला स्थल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate and SSP inspected the Deendayal Mela site.
हैलीपैड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी एवं एसएसपी
फरह। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत दीनदयाल धाम तथा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में सूबे के मुखिया का 19 सितंबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मेला स्थल में होने वाले कार्यक्रम के मंच का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी प्रवेश व निकास द्वार का स्थलीय जायजा लिया एवं रूट व्यवस्था देखी। पार्किंग के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, एसपी सिटी राजीव कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार, बीडीओ नेहा रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed