फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The district hospital reopened after two days, treating 1,500 patients.

Mathura News: दो दिन बाद खुला जिला अस्पताल, 1500 मरीजों का हुआ इलाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The district hospital reopened after two days, treating 1,500 patients.
दवा लेने के लिए लाइन में लगी महिलाएं। संवाद
मथुरा। दो दिन बाद सोमवार को खुले जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ लग गई। पर्चा काउंटर के बाद चिकित्सक और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीज और उनके तीमारदारों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सोमवार को लगभग 15 सौ नए और पुराने मरीजों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 8 बजे दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल खुला। अस्पताल खुलने से पहले ही मरीजों की कतार पर्चा काउंटर के बाहर लगी हुई थी। यहां घंटों इंतजार करने के बाद मरीज चिकित्सक के पास पहुंचे तो यहां भी उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद दवा लेने के लिए भी लंबी लाइन में लगना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि छुट्टी के बाद सोमवार को करीब 15 सौ मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें नए और पुराने दोनों मरीज शामिल हैं। छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने पर इस तरह की परेशानी आती है। मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त दवा और पर्चा काउंटर लगवाकर व्यवस्था संभाली गई। मौसम बदलाव के कारण खांसी, बुखार, जुकाम और जोड़ों में दर्द के मरीज की संख्या अच्छी खासी थी। इसके अलावा कुत्ता, बंदर आदि के काटने वाले मरीज इंजेक्शन लगवाने को आए। इस कारण अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो दिन से इलाज के लिए भटक रहे थे। आज अस्पताल खुला तो सुबह ही पहुंच गए, लेकिन लाइन इतनी लंबी है कि कब नंबर आएगा पता नहीं।
-भारतेंदु गोस्वामी, गोवर्धन

बारिश के बाद मौसम ठंडा होने के चलते बच्चों को तेज बुखार और खांसी हो रही है। घर से सुबह इसलिए जल्दी निकली कि जल्दी नंबर आ जाएगा, लेकिन यहां भीड़ बहुत है।
- प्रीति कुमारी, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed