फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The dead body of the young man was kept waiting for his loved ones for two days

Mathura News: दो दिन तक अपनों के इंतजार में रखा रहा युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was kept waiting for his loved ones for two days
मथुरा। शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित मंडी समिति के पास कार की टक्कर से मृत युवक का शव दो दिन तक शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखा रहा। युवक के परिजन उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने चौकी पहुंचे तब उन्हें पता चला कि जिसे वह खोज रहे हैं उसका शव पोस्टमार्टम गृह में रखा है।
विज्ञापन


थाना गोविंद नगर के जयसिंहपुरा स्थित राधेश्याम कॉलोनी निवासी दिलशाद (27) को 14 सितंबर की रात 8 बजे कृष्णानगर चौकी क्षेत्र स्थित मंडी चौराहे पर कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिजन उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। मृत युवक के चचिया ससुर असगर बुधवार रात को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए कृष्णानगर चौकी गए।
विज्ञापन

यहां पुलिस ने दुर्घटना में मृत युवक के फोटो दिखाए। चचिया ससुर को कुछ शक हुआ तो उन्होंने युवक के भाइयों को चौकी बुलाया। अस्सो खान ने फोटो देखे और पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अपने भाई दिलशाद के रूप में की। एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed