फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The daughter of a platoon commander who had come to visit from Haryana remained untraced even on the third day.

Mathura News: हरियाणा से घूमने आई प्लाटून कमांडर की बेटी का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The daughter of a platoon commander who had come to visit from Haryana remained untraced even on the third day.
वृंदावन। हरियाणा के हिसार से पति के साथ वृंदावन घूमने आई युवती का दूसरे दिन तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा सका। युवती का मोबाइल बंद होने के कारण पुलिस का उनकी लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है। पति ने पुलिस को बताया कि वह दो - तीन दिन वृंदावन में ठहरना चाहती थी लेकिन पति ने न ठहरकर चलने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई। पुलिस ने बताया कि उनकी आखिरी लोकेशन इस्कॉन मंदिर के समीप मिली थी।
विज्ञापन

हरियाणा के फतेहाबाद निवासी प्लाटून कमांडर बलवंत सिंह की बेटी सपना विश्नोई पति हिसार निवासी सीए संजय के साथ शुक्रवार को वृंदावन घूमने आई थीं। रविवार दोपहर को वह चीर घाट के समीप जब पति यमुना में वोटिंग करने के बाद फल खरीदने लगे तभी भीड़ के बीच से वह बिछुड़ गई। उसके बाद से ही वह लापता हो गई। इसकी जानकारी पति संजय ससुर बलवंत सिंह को फोन कॉल करके दी। वह भी हरियाणा से बेटी की तलाश में आ गए। उन्होंने और दामाद के साथ बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ भी सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

दो दिन तलाशने के बाद परिजन थक हार कर चले गए। तीसरे दिन भी युवती का कोई सुराग नहीं है। हिसार की रहने वाले प्लाटून कमांडर बलवंत सिह ने 27 वर्षीय बेटी सपना विश्नोई की शादी सीए संजय के साथ दो दिसंबर को हुई थी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में अनबन के कारण वह चली गई हैं। युवती की आखिरी लोकेशन इस्कॉन मंदिर के समीप मिली मिली थी। उसके बाद से मोबाइल बंद है। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed