फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The contract for offering temples in Govardhan for 6.21 crores

Mathura News: गोवर्धन में 6.21 करोड़ में उठा मंदिरों की भेंट का ठेका, होगा बड़ा मुनाफा

Sun, 09 Jul 2023 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Jul 2023 10:14 AM IST
सार

अधिक मास मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से करीब एक करोड़ से अधिक भक्त सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने गोवर्धन आते हैं। इससे पहले यहां प्रमुख तीन सहित पांच मंदिरों की भेंट का ठेका उठाया जाता है। 

विज्ञापन
The contract for offering temples in Govardhan for 6.21 crores
दानघाटी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवर्धन में अधिक मास मेला पर प्रमुख तीन सहित पांच मंदिरों की भेंट का ठेका शनिवार को 6.21 करोड़ में उठाया गया है। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक चलने वाले मेले से ब्रजभूमि की अर्थव्यवस्था को करोड़ों रुपये की मजबूती मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन

साल में तीन बार आता है अधिक मास

अधिक मास तीन साल में एक बार आता है, इसलिए भक्तों का उत्साह चरम पर है। गोवर्धन में दुकान और गेस्ट हाउस के दरवाजे 18 जुलाई को सुबह एक बार खुलने के बाद 16 अगस्त तक बंद होने का नाम नहीं लेगें। अधिक मास मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से करीब एक करोड़ से अधिक भक्त सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने गोवर्धन आते हैं।
विज्ञापन

सजने लगीं दुकानें

अनुमान के मुताबिक एक माह में भंडारों पर ही करीब 10 करोड़ खर्च किए गए। भिखारी से लेकर रिक्शा चालक, रेलवे, रोडवेज, डग्गेमार, सामान स्टैंड, पार्किंग, गेस्ट हाउस, दूध की दुकानें, हलवाई, प्रसाद, टेंट, लाइटिंग, खिलौना, फूलमाला, ढाबा, दौना व पत्तल, किराने का सामान, सब्जियां, थकान मिटाने वाली इलेक्ट्रोनिक मशीन की दुकानें सजने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनको मिला भेंट सेवा का ठेका

इस बार दानघाटी मंदिर की भेंट का ठेका 2.30 करोड़ में दीपू पुरोहित ने लिया है। इसी तरह मुकुट मुखारविंद मंदिर का ठेका कन्हैयालाल शर्मा ने 1.99 करोड़ और हर गोकुल मंदिर का ठेका कपिल बौहरे ने 79 लाख रुपये में लिया है। बड़ा बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का ठेका धीरज कौशिक ने 19 लाख 12 हजार में लिया है। जतीपुरा मुखारविंद मंदिर की भेंट का ठेका 92 लाख में कन्हैया ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed