फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The condition of the 5 Kos Parikrama will improve with Rs 18 crore

UP: उबड़खाबड़ सड़क नहीं... पांच कोस की परिक्रमा की सुधरेगी दशा, 18 करोड़ होंगे खर्च

Tue, 23 Jul 2024 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 09:44 AM IST
सार

पांच कोस की परिक्रमा की हालत सुधारी जाएगी। यहां की उबड़खाबड़ सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इतना ही नहीं यहां लोगों के बैठने के लिए सड़क किनारे बेंच भी लगाई जाएंगी। 
 

विज्ञापन
The condition of the 5 Kos Parikrama will improve with Rs 18 crore
परिक्रमा मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा मथुरा की पांच कोस की परिक्रमा की दशा सुधारी जाएगी। इसके सुधार कार्य एवं सौंदर्यीकरण के कार्य में 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना के तहत परिक्रमा की उबड़खाबड़ सड़क की मरम्मत की जाएगी, साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने के लिए रेड स्टोन की बेंच लगेंगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा मथुरा की पांच कोस की परिक्रमा को सुदृढ़ बनाने के साथ ही सौंदर्यीकरण के लिए बनाई गई परियोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है, साथ ही एमवीडीए 18 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। इस परियोजना के तहत मथुरा परिक्रमा में परिक्रमार्थियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसके बाद पथ प्रकाश के लिए ऑर्नामेंटल पोल लगाए जाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए जगह-जगह लाल पत्थर की बैंच लगाई जाएंगी। पीने के लिए पानी का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन




 

एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि लाखों भक्त मथुरा की परिक्रमा करते हैं। उनकी सुविधा को देखते हुए पांच कोस की परिक्रमा का 18 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

मथुरा की पांच कोस की परिक्रमा का रूट
अधिकतर परिक्रमार्थियों द्वारा विश्राम घाट से मथुरा की पांच कोस की परिक्रमा की शुरुआत की जाती है। विश्राम घाट से चलकर बंगाली घाट, रंगेश्वर महादेव से डेंपियर नगर, कंकाली देवी मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन केशवदेव मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर, चामुंडा देवी से गायत्री तपोभूमि होते हुए कंस किला से असकुंडा होकर पुन: विश्राम घाट पर ही परिक्रमा का समापन होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed