फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The condition of 84 Kos Parikrama Marg will improve

Mathura News: 84 कोस परिक्रमा मार्ग की दशा सुधरेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The condition of 84 Kos Parikrama Marg will improve
मथुरा। 84 कोस परिक्रमा मार्ग की दशा सुधारने की तैयारियां जोरों पर हैं। आर्थिक तंगी के चलते इस परियोजना को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ठंडे बस्ते में डाल दिया था। हालांकि अब धरातल पर उतारने के लिए फिर से विभागीय पत्राचार शुरू हो गए हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद भारत सरकार को प्रस्ताव मंजूरी के लिए पत्राचार की तैयारी में है।
विज्ञापन


करीब दो साल पहले सांसद हेमामालिनी की पहल पर ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी। इस पर 5 हजार करोड़ के खर्च का आकलन किया गया था। इसमें 184 किलोमीटर का दायरा उत्तर प्रदेश और 70 किलोमीटर राजस्थान और 45 किलोमीटर हरियाणा से होकर गुजरता है। इसकी दशा सुधारने की योजना उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार की है। इसमें चार लेन सड़क निर्माण और सड़क के दोनों और दो-दो मीटर कच्ची पगडंडी बनाने की योजना है।
विज्ञापन


हालांकि यह प्रस्ताव बीते दो सालों से अधर में लटका है। 84 कोस परिक्रमा मार्ग भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और प्रमुख लीला स्थलियों से श्रद्धालुओं को जोड़ता है। सीईओ एसबी सिंह ने बताया है कि जल्दी ही कार्य शुरू कराने की योजना बनाई जा रही है। फिर भारत सरकार और राज्य सरकार को प्रस्ताव मंजूरी के लिए अवगत कराया जाएगा। इसकी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रज 84 कोस परिक्रमा
- 299 किलोमीटर में विकसित होगा परिक्रमा मार्ग।
- 04 स्थानों पर यमुना और 04 स्थानों पर नेशनल हाईवे से गुजरेगी।
- 36 पड़ाव स्थल होंगे। इसमें 28 पड़ाव यूपी में 07 राजस्थान और 01 हरियाणा क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed