फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The city of Kanhaiya became Shivamay on the second Monday of Sawan

सावन के दूसरे सोमवार को शिवमय हुई कन्हैया की नगरी

Mon, 02 Aug 2021 07:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
The city of Kanhaiya became Shivamay on the second Monday of Sawan
फोटो-50 गोवर्धन के लौठेश्वर महादेव में भव्य श्रृंगार के दर्शन। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कन्हैया की नगरी मथुरा में सावन के दूसरे सोमवार को शिवमयी नजर आई। शहर के रंगेश्रव महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव, पिप्लेश्वर महोदव, गोकणेश्वर महादेव के साथ ही चिंताहरण महादेव मंदिर में भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया। कई जगह मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। कोरोना महामारी के चलते मंदिर प्रबंधन और संचालकों को लोगों की भीड़ को नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिरों में भीड़ के कारण लोग एक-दूसरे से चिपके नजर आए। कई मंदिरों में कोविड 19 नियमों का पालन भी नहीं हो सका।
विज्ञापन

सोमवार को गर्तेश्वर महादेव मंदिर की खासी मान्यता है। जहां पर भोर से ही शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र आदि अर्पित किए। वहीं, महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के साथ मां गौरा का विधिवत पूजन किया। शाम को रंगेश्वर मंदिर में सेवायतों द्वारा बाबा भोलेनाथ का भव्य शृंगार किया गया।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्र्य आचार्य श्याम दत्त चतुर्वेदी के अनुसार भगवान शिव ने समस्त पृथ्वीवासियों को ये वरदान दिया था कि सावन के सोमवार में जो भी व्यक्ति उनकी पूजा-अर्चना करेगा उसे जो मांगेगा वरदान देंगे। सावन में सुहागिनों द्वारा भगवान शिव की पूजा करने से सुहाग सलामत रहता है। कुंवारी कन्याओं के पूजा करने से अच्छा और मनचाहा वर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed