फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The candidates prepared the polling agent's maze

प्रत्याशियों ने तैयार किया पोलिंग एजेंट का चक्रव्यूह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
The candidates prepared the polling agent's maze
मथुरा। भाग्य की कुंजी बनी ईवीएम पर नजर रखने के लिए प्रत्याशी स्मार्ट पोलिंग एजेंटों की फौज तैयार कर रहे हैं। १० मार्च को होने वाली मतगणना के लिए प्रत्येक प्रत्याशी मतगणना टेबल के आधार पर एजेंट बना रहा है। उन्हें एक-एक वोट पर नजर रखने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रथम चरण में १० फरवरी को मथुरा की ५ विधानसभा क्षेत्र के कुल ५५ प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। इसके बाद सभी ईवीएम को मंडी समिति की दुकानों में कैद कर दिया गया। यहां पर भी ईवीएम में कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए प्रत्याशी अलर्ट रहे। अब १० मार्च को मतगणना होनी है तो सभी प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ गई है। मंडी समिति में मतगणना के लिए १४ टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक प्रत्याशी का एक एजेंट रहेगा, एक अलग से पोस्टल बैलेट की टेबल रहेगी।
विज्ञापन

इस पर भी प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक एजेंट रहेगा। इस प्रकार से एक प्रत्याशी के १5 मतगणना एजेंट रहेंगे। कुल ८२५ मतगणना एजेंट रहेंगे। मतगणना में कोई गड़बड़ी ना हो इसके लिए भाजपा, कांग्रेस, रालोद, बसपा, सपा तथा अन्य दलों के प्रत्याशियों ने सोच समझ का मतगणना एजेंट तैयार किए हैं। उनके द्वारा मतगणना एजेंट की सूची अपने-अपने क्षेत्र के आरओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीएम एफआर योगानंद पांडे ने बताया कि प्रत्येक टेबल पर प्रत्येक प्रत्याशी का एक-एक मतगणना एजेंट रहेगा जबकि पोस्टल बैलेट के लिए लगाई जा रही टेबल पर अलग से मतगणना एजेंट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed