फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The bottom of drains will be cleaned

Mathura News: नालों की होगी तली झाड़ सफाई, क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर कार्य करें अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The bottom of drains will be cleaned
वृंदावन। होली पर्व के बाद वृंदावन परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त टीम के साथ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सफाई कार्यों की समीक्षा की गई और नगर निगम द्वारा होली पर्व पर प्रदान की गई जनसुविधाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त क्यूआरटी टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक एवं जोनल सेनेटरी ऑफिसर महेश चंद्र को नगर में भ्रमणशील रहकर उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही नगर में प्रमुख नालों की तली झाड़ सफाई अभियान चलाने और शीघ्र ही सिल्ट उठाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन



परिक्रमा मार्ग एवं वृंदावन नगर में पेयजलापूर्ति की समुचित व्यवस्था के लिए प्याऊ को नियमित रूप से संचालित रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकरों के माध्यम से छिड़काव एवं जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वार्ड नं. 70 के पार्षद वैभव अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed