{"_id":"6721419b9a1aeea76b075b07","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-the-room-mathura-news-c-369-1-mt11002-120145-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिवाली से एक दिन पहले युवक की मौत, कमरे में ऐसे हाल में मिली लाश...देखकर कांप गए घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिवाली से एक दिन पहले युवक की मौत, कमरे में ऐसे हाल में मिली लाश...देखकर कांप गए घरवाले
Thu, 31 Oct 2024 02:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:51 PM IST
सार
मथुरा में युवक की मौत के मामले में घरवालों ने उसके ही ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के जमुनापार क्षेत्र के गांव लोहवन में मंगलवार को युवक कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना जमुनापार क्राइम इंस्पेक्टर उमेश यादव ने बताया कि मंगलवार को 25 वर्षीय मनोज का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पिता रज्जो का आरोप है कि मनोज और उसकी पत्नी में दस दिन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सोमवार को उसने अपने ससुराल फोन किया तो हाथरस निवासी बेटे के ससुर अन्य लोगों के साथ आ गए। उन्होंने दोनों के बीच मामला शांत करा दिया।
सोमवार की रात को सभी यहीं पर रुके और मंगलवार की सुबह अपनी बेटी और घरेलू सामान को लेकर चले गए। दोपहर बाद मनोज को नहीं देखा तो परिजन ने कमरे में झांका। मनोज कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ था, यह देख घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के पिता का आरोप है कि उसके ससुर और उसके साथ आए अन्य परिजन ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।