Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The body found on Yamuna Expressway could not be identified

इंसानियत शर्मसार: शव को रातभर रौंदते रहे वाहन, सड़क भी खून से हुई लाल; अभागे की शिनाख्त तक न हो सकी

Mon, 06 Jan 2025 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jan 2025 11:23 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के शव को वाहन रातभर रौंदते रहे। पुलिस ने बमुश्किल क्षत-विक्षत शव को बोरे में रखकर मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 
 

विज्ञापन
The body found on Yamuna Expressway could not be identified
एक्सीडेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा की ओर जाने वाले माइल स्टोन 79 के समीप कोहरे के बीच कई वाहनों द्वारा शनिवार को रौंदे गए शव की रविवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना स्थल के पास मिले जूतों के आधार पर शव किसी मजदूर का होने के शक में आसपास के ईंट-भट्ठों व मजदूरों से पूछताछ की गई। गांवों व थानों भी सूचना भिजवाई गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

दरअसल, घने कोहरे के चलते एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के यमुना एक्सप्रेसवे पर युवक की मौत होने की सूचना मिली तो कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक अमित कुमार तोमर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां बमुश्किल क्षत-विक्षत शव को बोरे में रखकर मोर्चरी भिजवाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने बताया कि शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिले शव की पहचान कराने का आसपास के ईंट भट्ठे पर आए मजदूरों व ग्रामीणों से प्रयास किया गया। मगर अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed