{"_id":"69a5cd1eeafe62020e01dcd7","slug":"the-bell-at-the-shri-radhavallabh-temple-was-electrified-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101847-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीराधावल्लभ मंदिर के घंटे में दौड़ा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीराधावल्लभ मंदिर के घंटे में दौड़ा करंट
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीराधावल्लभ मंदिर में सोमवार सुबह घंटे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की जान पर बन आई। करंट लगने से कुछ पल के लिए श्रद्धालु घबरा गया। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला। घटना से मंदिर में हलचल मच गई।
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सोमवार सुबह भक्त और भगवान के बीच टेसू के रंग की होली हो रही थी। मंदिर के सेवायत गोस्वामी भक्तों पर रंग बरसा रहे थे। इसी बीच एक श्रद्धालु मंदिर के जगमोहन से भीड़ के बीच नीचे उतर रहे थे तभी उन्होंने आरती के लिए टंग रहे घंटे को पकड़ लिया। इसमें दौड़ रहे करंट का झटका इतनी तेज लगा कि वह दूर जाकर गिरे। मंदिर में भर रहे टेसू के रंग के पानी में गिरे श्रद्धालु को आसपास के श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों ने संभाला। इससे पहले भी मंदिर प्रबंधन की लापरवाही के कारण आठ माह पहले ज्येष्ठ माह में नौका विहार मनोरथ के दौरान पानी में करंट दौड़ने से कई लोगों को करंट लगने की घटना हुई।
श्रीराधावल्लभ मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि मंदिर में ठाकुरजी के लाइव दर्शन के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे का तार लटक रहा था, जिससे संभवत: अर्थिंग आ रही थी। मंदिर में ऊपर और नीचे पानी होने से अर्थिंग आ जाने करंट लगा होगा। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे के लटके तार को हटा दिया गया है।