फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The attackers fired outside the house, attacked the elderly with sticks and rods

Mathura News: हमलावरों ने घर के बाहर की फायरिंग, बुजुर्ग पर लाठी सरिया से किया प्रहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The attackers fired outside the house, attacked the elderly with sticks and rods
मथुरा। जिला अस्पताल में भर्ती घायल बुजुर्ग। - फोटो : mathura
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव हयातपुर में रविवार की रात दंबगों ने एक महिला के घर पर हमला कर दिया और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही मौका पाकर हमलावर वहां से भाग निकले। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पीड़ित खेमा उर्फ पप्पू ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के पन्ना जिला की निवासी पूजा से एक सप्ताह पहले कोर्ट में शादी की थी। पूजा की दो और बहनों की शादी भी इसी गांव में हुई है। उन्होंने कहा है कि उसके साढ़ू पूजा की शादी किसी और से कराना चाह रहे थे, लेकिन पूजा उनसे ही शादी करना चाहती थी। आरोप है कि साढ़ू द्वारा शादी का विरोध करने के बाद भी उन्होंने शादी कर ली तो इससे वे लोग रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन

रविवार की रात को कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया और फायरिंग करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि गांव के खेमा उर्फ पप्पू के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है। साथ ही घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed