{"_id":"64e3ba6638692d87060b2ce4","slug":"the-accused-fled-by-opening-the-gate-of-the-captive-vehicle-there-was-chaos-mathura-news-c-29-1-mtr1019-123270-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बंदी वाहन का गेट खोलकर भाग रहे थे शातिर, चौराहे पर तैनात होमगार्ड्स ने दिखाई फुर्ती; एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बंदी वाहन का गेट खोलकर भाग रहे थे शातिर, चौराहे पर तैनात होमगार्ड्स ने दिखाई फुर्ती; एक को दबोचा
Tue, 22 Aug 2023 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:37 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में चोरी और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार सात आरोपी सोमवार सुबह जेल भेजे जाने से पहले पुलिस लाइन के पास बंदी वाहन का गेट खोलकर भाग निकले।
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मथुरा में चोरी और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार सात आरोपी सोमवार सुबह जेल भेजे जाने से पहले पुलिस लाइन के पास बंदी वाहन का गेट खोलकर भाग निकले। गनीमत रही कि ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड्स ने लोगों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने शाम को सभी को जेल दिया। जिला कमांडेंट ने होमगार्ड्स को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें -Mathura: बाथरूम में फिसलकर गिरने से वृद्धा की मौत, घर में अकेली थी; बदबू आने पर पहुंची पुलिस तब हुई जानकारी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दंपती की हत्या: मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखकर बहक गया मन, पैर दबाने के बहाने...; ईट से सिर कूचकर मार डाला
विज्ञापन
इन्हें किया गया था गिरफ्तार
गोवर्धन पुलिस ने हनीफ निवासी देवसेरस, छोटू गोस्वामी निवासी हरदेव मंदिर गोवर्धन, सुभाष, राम और दिनेश निवासी इंद्रा कॉलोनी गोवर्धन, वरुण निवासी किशोरपुरा वृंदावन और राहुल निवासी भौंट भरतपुर को चोरी व आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें -Mathura: बाथरूम में फिसलकर गिरने से वृद्धा की मौत, घर में अकेली थी; बदबू आने पर पहुंची पुलिस तब हुई जानकारी
विज्ञापन
पेशी पर लाने के दौरान भागे
सोमवार को इन सभी को जेल भेजने के लिए कोर्ट लाया गया। पेशी के बाद पुलिसकर्मी फिंगर प्रिंट के लिए बंदी वाहन में पुलिस लाइन लेकर जा रही थी। पुलिस लाइन के पास जैसे ही वाहन की गति कम हुई आरोपी राहुल ने गाड़ी का दरवाजा खोला और कूदकर भागने लगा। गाड़ी में आगे की ओर बैठे पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले अन्य आरोपी भी एक-एक कर गाड़ी से कूद गए। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।होमगार्ड्स ने पकड़ा
इसी दौरान वहीं ड्यूटी कर रहे होमगार्ड राजकुमार और कृष्ण ने कुछ लोगों को भागते देखा तो शोर मचाते हुए पीछे दौड़े और राहुल को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों की मदद से अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। बाद में सभी को पुलिस लाइन लाया गया और फिंगर प्रिंट की प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन ने बताया कि होमगार्ड्स की सतर्कता से सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।ये भी पढ़ें - दंपती की हत्या: मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखकर बहक गया मन, पैर दबाने के बहाने...; ईट से सिर कूचकर मार डाला