फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Drunkard had killed an elderly couple for stopping them from doing obscene acts In Mathura

दंपती की हत्या: मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखकर बहक गया मन, पैर दबाने के बहाने...; ईट से सिर कूचकर मार डाला

Mon, 21 Aug 2023 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुथरा
अमर उजाला नेटवर्क, मुथरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Aug 2023 12:02 PM IST
सार

मथुरा के हाईवे थाना इलाके के रामपुर मुड़ेसी गांव में हुई बुजुर्ग दंपती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में बाग में रहने वाली शराबी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Drunkard had killed an elderly couple for stopping them from doing obscene acts In Mathura
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना इलाके के रामपुर मुड़ेसी गांव में बीते सोमवार की रात खेत पर बने मंदिर में बुजुर्ग दंपती की हत्या पास ही अमरूद के बाग में रहने वाले शराबी युवक द्वारा करने का पुलिस ने दावा किया है। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि इस खुलासे को पीड़ित परिवार और मृतक के परिचितों ने कई सवाल खड़े किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अश्लील फिल्म देखने के बाद नशे की हालत में बुजुर्ग से गंदी हरकत की थी। विरोध करने पर उसकी और पति की हत्या की गई। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि 14 अगस्त की रात रामपुर मुड़ेसी के बुजुर्ग हीरालाल (75) और उनकी पत्नी लीलावती खेत पर बने हनुमान मंदिर में सो रहे थे।
विज्ञापन


सोते वक्त उनकी हत्या की गई थी। पहले मामला संपत्ति के विवाद का लग रहा था। मगर, छानबीन के दौरान सामने आया कि दंपती के खेत के पास ही बबलू चौधरी निवासी रामपुर, मगोर्रा का आम का बाग है। घटना की रात उसकी फोन लोकेशन भी घटनास्थल के पास ही मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया। बबलू चौधरी ने स्वीकारा कि वह अविवाहित होने के चलते अपने आम के बाग पर बनी कोठरी में अकेला रहता है। परिवार में दो अन्य भाई हैं, उनकी शादी हो चुकी है। अकेला रहने के चलते शराब की लत लग गई। अक्सर बुजुर्ग दंपती के खेत में बैठ कर नशा किया करता था। नशे में होने के बाद बुजुर्ग दंपती को परेशान किया करता था।
 

14 अगस्त की रात नौ बजे करीब उनके पास शराब पीकर पहुंचा। पैर दबाने के बहाने लीलावती की चारपाई पर बैठ गया। मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने के बाद वृद्धा संग गलत हरकत करने लगा, जिसका महिला ने विरोध किया और शिकायत करने की धमकी दी। इस पर ईंट से उनकी हत्या कर दी। आवाज सुनकर पास ही चारपाई पर सो रहे हीरालाल जाग गए। उनके भी सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। 

सनक मिजाज है बबलू
पुलिस ने दावा किया है कि बबलू सनक मिजाज किस्म का है। उसने खुद ही बताया कि वह बाग में बनी कोठरी में अंधेरे में रहना पसंद करता है। इसलिए वहां बिजली की लाइन नहीं डलवाई। वारदात का उस पर किसी को शक न हो, इसके लिए वह अगले दिन पीड़ित परिवार के पास सांत्वना देने पहुंचा। वहां काफी देर तक रुका था।

 

मोबाइल की लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी
इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पहले मामले में मृतक दंपती के परिवार वालों पर शक जा रहा था। यह एंगल स्पष्ट न होने पर लेनदेन के एंगल पर काम किया गया। मामला लूट या फिर सुनियोजित मर्डर का न होने के चलते आसपास के लोगों पर शक हुआ। तब बबलू की मोबाइल लोकेशन निकलवाई गई, जिससे यह साबित हुआ कि घटना की रात को वह घटनास्थल पर ही मौजूद था।

 

10 साल से था परिचित, छेड़खानी की बात हजम नहीं
मृतक दंपती के गांव व परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि बबलू ने छेड़खानी की और फिर हत्या कर दी। बबलू 10 साल से वहां रह रहा था। आए दिन दंपती के पास जाता था। यह बात सही है कि वह नशे में लोगों से झगड़ जाता था। मगर, 72 साल की महिला लीलावती, जिसे वह चाची कहता था। उसके साथ गंदी हरकत की। पुलिस को इस मामले में और छानबीन कर सच्चाई तक जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed