फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   thakur shri banke bihari

Mathura News: काली पट्टी बांधकर किया बांकेबिहारी कॉरिडोर का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
thakur shri banke bihari
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रदर्शनकारी ब्रजवासियों द्वारा सिर पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया एवं शासन प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। सभी ने एक सुर में कहा कि कॉरिडोर किसी भी सूरत में नहीं बनना चाहिए। इसके बाद काली पट्टी बांधकर प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च करते हुए बाजार में जनसंपर्क किया। इसके बाद बांकेबिहारी मंदिर चबूतरे पर पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार अपने कॉरिडोर के फैसले को नहीं बदलती है और उच्च न्यायालय से जब तक हमें राहत नहीं मिलती है, तब तक हमारा ये प्रदर्शन लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आंदोलन कर रहे व्यापारी, गोस्वामीगण, ब्रजवासी एवं अन्य सभी लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है और सबको समझाया है कि किसी को कोई नुकसान नहीं होगा और जिसको नुकसान होगा सरकार उसको उचित मुआवजा देगी। साथ ही दुकान के बदले दुकान देने का प्रावधान भी है।
विज्ञापन

हमें इस पर कोई सरोकार नहीं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सामने हमारा एक ही मत है कि हमें कॉरिडोर के साथ किसी तरह का कोई समझौता मंजूर नहीं। वृंदावन में इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। हमारे वृंदावन को कुंज गलियों वाला वृंदावन ही रहने दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में गोविंद खंडेलवाल, अमित गौतम, अशोक शर्मा, अनिल गौतम, हिमांशु गोस्वामी, अलोकिक शर्मा, आशीष वशिष्ठ, दिनेश, नीरज, अजय, श्याम, जगमोहन, भिक्की, राजेश, रघु, मोनू, मदनमोहन, मोहन, गिरधर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम और सीएम को लिखा पत्र
बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र से निवर्तमान पार्षद वैभव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिख व ट्वीट कर स्थानीय लोगों की भावना से अवगत कराया है। वैभव अग्रवाल ने कहा कि प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर हमारे क्षेत्र की जनता बहुत असमंजस में है एवं परेशान है, क्योंकि मामला उच्च न्यायालय में है और सरकार की तरफ से किसी भी स्थिति को स्पष्ट नहीं किया गया है। साथ ही कुछ दिन पूर्व चिन्हांकन की प्रक्रिया के अंतर्गत लगभग 300 मकान एवं दुकान का अधिग्रहण होने की संभावना है। आपसे बस एक ही गुजारिश है कि आप बांकेबिहारी कॉरिडोर के प्रस्ताव को अमलीजामा न पहनाएं, केवल मंदिर में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से दर्शन की व्यवस्था लागू करें, जिससे भीड़ का दबाव स्वत: ही कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed