{"_id":"695aabd2624641b5a20ee7aa","slug":"thakur-banke-bihari-gave-darshan-in-the-form-of-tirupati-balaji-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101168-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी ने तिरुपति बालाजी के रूप में दिए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी ने तिरुपति बालाजी के रूप में दिए दर्शन
विज्ञापन
श्री बांकेबिहारी तिरुपति बालाजी के रुप में भक्तों को दर्शन देते हुए।
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी ने रविवार को तिरुपति बालाजी के रूप में भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी की एक झलक पाने के लिए भक्तजन आतुर दिखे।
शीत ऋतु में जहां ब्रज के मंदिरों में उत्सव चल रहे हैं और ठाकुरजी नित नए स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। वहीं श्रीबांकेबिहारी ने रविवार सुबह तिरुपति बालाजी के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के सेवाधिकारी रजत गोस्वामी ने ठाकुर बांकेबिहारी को लाल रंग की पोशाक धारण कराई। उन्हें दक्षिण भारतीय शैली में बना जड़ावदार हार एवं मुकुट धारण कराया। साथ ही ठाकुरजी को तिलक भी लगाया। ठाकुरजी के दिव्य दर्शन कर भक्तजन निहाल हो गए और आनंद में जयकारे लगाने लगे। ठाकुरजी के विशेष दर्शन की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
मंदिर के सेवाधिकारी रजत गोस्वामी ने बताया कि सेवा के समय ठाकुरजी ने जैसा उन्हें भाव दिया, वैसा ही ठाकुरजी का उन्होंने शृंगार किया। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी के लिए विशेष मुकुट दिल्ली के भक्त द्वारा सेवा में दिया गया, जिसे शृंगार के साथ धारण कराया गया।