{"_id":"251ffa0276fcb6f500ecfd50b8ac9709","slug":"terror-in-mathura-over-attack-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रजराज की सुरक्षा रामभरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रजराज की सुरक्षा रामभरोसे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, वहीं बलदेव के श्रीदाऊजी मंदिर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। मंदिर की सुरक्षा के लिए दो दरोगा और दो महिला सिपाही ही तैनात है।
बलदेव के श्रीदाऊजी मंदिर में साल भर में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजा के लिए आते हैं। त्यौहारों और विशेष आयोजनों पर मंदिर श्रद्धालुओं से ठसाठस भर जाता है। इसके बाद भी मंदिर पर सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए भी मंदिर की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है।
आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल, एंबुलेंस, डाक्टर, बम निरोधक दस्ता, मेटल डिटेक्टर आदि नहीं हैं। एसओ बलदेव का कहना है कि रोजाना दो दरोगा, दो महिला कांस्टेबल के साथ अन्य दो पुलिसकर्मी वीआईपी गेट पर रहते हैं। विशेष पर्व और त्यौहार पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाते हैं।