{"_id":"f27529ddd343b740dd33273ba956e987","slug":"terror-in-mathura-over-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मंदिरों पर आतंकी साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मंदिरों पर आतंकी साया
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद से ब्रज के 17 प्रमुख मंदिरों और सप्ताह के अंत में लगने वाली गिरिराजजी की परिक्रमा आतंकियों के निशाने पर है। सेना की ओर से आगाह किए जाने के बाद 17 मंदिरों और गिरिराज परिक्रमा की सुरक्षा के लिए पुलिस ने स्टैंडर्ड ऑपरेशनल प्रोसीजर के तहत 20 बिंदुओं पर राहत, बचाव और सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है।
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद से मथुरा में आतंकी खतरे की ज्यादा आशंका जताई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बांके बिहारीजी मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, इस्कान मंदिर, प्रेम मंदिर, कात्यायनी देवी, मां वैष्णोदेवी मंदिर छटीकरा, नंदगांव में नंदबाबा मंदिर, बरसाना में लाड़िलीजी मंदिर, गोवर्धन में दानघाटी और जतीपुरा मंदिर, बलदेव में दाऊजी मंदिर और कोकिलावन में शनिदेव मंदिर और शनिवार, रविवार को लगने वाली गिरिराजजी की परिक्रमा पर अधिक खतरा है।
इसके चलते स्टैंडर्ड ऑपरेशनल प्रोसीजर के तहत सुरक्षा प्लान बनाया गया है। इसमें आपातकाल होने पर मंदिर के आसपास के इलाकों की भौगोलिक स्थिति, निकटवर्ती अस्पताल, चिकित्सक, आग बुझाने के लिए पानी के इंतजाम एवं अन्य साधन, पुलिस प्रशासन के मददगार लोगों की सूची, तत्काल उपलब्ध हो सकने वाले वाहन, फोर्स की उपलब्धता और जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचने वाली फोर्स और सुरक्षा इंतजाम उपकरण आदि का खाका तैयार किया गया है। साथ ही मंदिरों और परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा, सतर्कता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
छह मंदिरों की सुरक्षा में ड्रोन की ली जाएगी मदद
आतंकी हमले को रोकने और आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे से सुरक्षा इंतजाम तय करेगी। इसमें बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कान मंदिर, जतीपुरा, दानघाटी और द्वारिकाधीश मंदिर का ड्रोन से हवा में सुरक्षा जायजा लिया जाएगा। मंदिर की छतों के ऊपर से वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। एरियल व्यू की इस रिकार्डिंग की मदद से सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा और सुरक्षाकर्मियों को समझाया जाएगा।