फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tempo overturned after colliding with tractor, old lady died

Mathura News: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा टेंपो, वृद्धा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned after colliding with tractor, old lady died
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रैक्टर चालक ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। इसमें सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। वहीं टेंपो सवार करीब 8 लोगों से चालक सहित 7 लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी व आझई चौकी इंचार्ज जय सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एमपी के छिंदवाड़ा निवासी वृद्धा सुकलिया (60) परिजन व अपने गांव निवासी लोगों के साथ बरसाना दर्शन करने आई थीं। बृहस्पतिवार देर रात टेंपो में बैठकर वह मथुरा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत जीएलए यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 पर ट्रैक्टर चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो के नीचे दबकर वृद्धा सुकलिया की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed