फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tempo driver injured in beating dies

Mathura News: पिटाई से घायल टेंपो चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver injured in beating dies
भूपेन्द्र फाइल फोटो - फोटो : mathura
राया (मथुरा)। थाना राया क्षेत्र में बलदेव मार्ग पर पांच दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन ने शव को थाने पर रोक कर हंगामा किया। मुकदमा हत्या की धाराओं में तरमीम करने और एक युवक की गिरफ्तारी के बाद परिजन माने।
विज्ञापन

गांव बना निवासी भूपेंद्र दिवाकर राया-मथुरा मार्ग पर टेंपो चलता था। गत 8 जून की शाम टेंपो से बलदेव रोड स्थित गांव बना जा रहा था। रास्ते में राया में किसी बात को लेकर भूपेंद्र की डिगम्बर सिंह, विकास और पवन से कहासुनी हो गयी। आरोप है लोहे की सरिया सिर में लगने से भूपेंद्र घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा ले गए, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना राया में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे उपचार के दौरान भूपेंद्र की मौत हो गयी। परिजन एम्बुलेंस से शव को लेकर गांव जा रहे थे। उन्होंने थाने के गेट पर एम्बुलेंस को रोक लिया। इस दौरान मौजूद सैकड़ों महिला एवं पुरुष ने हंगामा काटा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत, सीओ महावन संजीव कुमार राय सहित कई थाना क्षेत्रों का पुलिस फोर्स पहुंच गया। एक घ़ंटे तक चले हंगामे के बाद एसपी के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए और शव को गांव ले गए। पुलिस सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी देहात ने बताया कि मारपीट की घटना को हत्या में तरमीम कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ गुड़ा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच सीओ महावन को सौंप दी है। एक आरोपी पवन को गिरफ्तार किया गया है। भूपेन्द्र की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। भूपेन्द्र पर दो पुत्र विभव सात और रिशव पांच वर्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





पत्थर लगने से घायल
थाना राया के गेट पर हंगामा चल रहा था, तभी किसी ने रेलवे लाइन से पत्थर उठा कर थाने की ओर फेंक दिया। इससे गांव बना निवासी तरुण घायल हो गया। पुलिस रेलवे लाइन की ओर दौड़ी और वहां खड़े लोगों को हटवा दिया। युवक को उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed