{"_id":"66a980afbb1ebf5ecc0c9054","slug":"temperatures-crossed-35-humidity-98-students-fainted-in-schools-mathura-news-c-369-1-mt11006-116497-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पारा 35 पार, आर्द्रता 98, स्कूलों में गश खाकर खाकर गिरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पारा 35 पार, आर्द्रता 98, स्कूलों में गश खाकर खाकर गिरे छात्र
विज्ञापन
मथुरा। गर्मी का असहनीय होती जा रही है। खास तौर से परिषदीय स्कूलों में जहं कहीं पर पंखे नहीं हैं और यदि कहीं पंखें हैं तो वहां बिजली आपूर्ति सही नहीं है। मंगलवार को पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया और आर्द्रता 98 प्रतिशत। परिणाम यह रहा कि छात्र-छात्राएं स्कूल में गश खाकर गिर पड़े। चार ऐसे छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली।
भीषण गर्मी ने लोगों को हाल बेहाल कर दिया। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 4 छात्र-छात्राएं गर्मी की तपिश नहीं झेल पाए और क्लास रूम में ही गश खाकर गिर पड़े। नंदगांव के संकेत प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक मुस्तकीम बानो ने बताया कि दोपहर के वक्त बिजली नहीं आ रही थी। तभी कक्षा चार की छात्रा मुस्कान गश खाकर गिर पड़ी। आनन-फानन छात्रा को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन छात्रा को अपने साथ घर ले गए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में रोजाना बिजली कटौती की जा रही है।
विकासखंड चौमुंहा के प्राथमिक विद्यालय भरना खुर्द में भी गर्मी की वजह से कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा पूजा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर पड़ी। अध्यापकों ने छात्रा को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद छात्रा को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। कोटवन के परिषदीय विद्यालय में भी गर्मी के चलते एक छात्रा बेहोश हो गई। छात्रा को प्राथमिक उपचार देने के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। महुअल के परिषदीय विद्यालय में गर्मी की वजह से एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। छात्र को विद्यालय की कुर्सियों पर लिटाकर शिक्षकों द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार होने पर छात्र को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
शिक्षक नाराज, समय परिवर्तन की मांग
ऐसे मामलों से शिक्षक नेताओं में जबरदस्त नाराजगी है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष लोकेश गोस्वामी का कहना है कि परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन होना चाहिए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मीडिया प्रभारी गोवर्धन दास गुप्ता ने परिषदीय स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 तक किए जाने की मांग की है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत का कहना है कि विद्यालय के समय में बिजली कटौती पर रोक लगाई जानी चाहिए।
सात दिन ऐसे ही रहेगा गर्मी का पारा
आने वाले सात दिनों में भी गर्मी का पारा तेज रहने की पूरी संभावना है। ऐसे में स्कूली छात्रों को विद्यालय में पढ़ने के साथ पानी, हो सके तो ग्लूकोज का सेवन करते रहना होगा। सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए अभिभावकों को भी ध्यान देना होगा।