फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   team of Food Safety and Drug Administration Department destroyed four hundred litre of fake ghee In Mathura

Mathura: मथुरा में खपाने के लिए मेवात से लाया गया चार सौ लीटर नकली घी, एफएसडीए ने कराया नष्ट

Tue, 19 Sep 2023 10:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 10:50 PM IST
सार

मथुरा में खपाने के लिए मेवात से चार सौ लीटर नकली घी लाया गया।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पकड़ा तो उसे नष्ट करा दिया।

विज्ञापन
team of Food Safety and Drug Administration Department destroyed four hundred litre of fake ghee In Mathura
नकली घी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को 400 लीटर नकली घी नष्ट कराया। यह माल हरियाणा के मेवात से मथुरा के विभिन्न बाजारों में सप्लाई को लाया जा रहा था। जांच में टीम को घी में तीव्र गंध, पीलापन और पानी की तरह पतला मिला।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. गौरी शंकर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजराज सिंह द्वारा सुबह मेवात, हरियाणा से मथुरा में आपूर्ति को लाए जा रहे मिलावटी घी की सूचना मिली थी। गोवर्धन चौराहा पर टीम ने एक ब्रीज कार को मुखबिरी के आधार पर पकड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पिता के हाथों में बेटे ने तोड़ा दम: क्लीनिक पर डॉक्टर ने चढ़ाई ड्रिप, होने लगी थीं खून की उल्टियां
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 400 लीटर घी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घी में रिफाइंड तथा एसेंस की गंभीर मिलावट पाई गई। एक नमूना जांच को लिया गया। इसके बाद 400 लीटर नकली घी को नष्ट कर दिया गया। नकली घी लाने वाले की पहचान सोहेब निवासी मेवात, हरियाणा के तौर पर हुई। 

यह भी पढ़ेंः- आंखों के सामने तोड़ा दम: हाईवे पर रफ्तार से आई मौत, बेटे को निगल गई; जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पिता व साथी

जांच परिणाम आने के बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में सोहेब ने बताया कि वह एक साल से यह काम कर रहा है। रिफाइंड में केमिकल की मिलावट कर नकली घी तैयार किया जाता है, जिसे मथुरा शहर के बाजार में 300 से 400 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक्री करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed