फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Family creates ruckus after death of child at private clinic in Etah

पिता के हाथों में बेटे ने तोड़ा दम: क्लीनिक पर डॉक्टर ने चढ़ाई ड्रिप, होने लगी थीं खून की उल्टियां

Tue, 19 Sep 2023 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 09:07 PM IST
सार

एटा में बीमार बेटे ने पिता के हाथो में दम तोड़ दिया। उसे क्लीनिक पर डॉक्टर ने ड्रिप चढ़ाई। इसके खून की उल्टियां होने लगी थीं। मौका देखकर संचालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
Family creates ruckus after death of child at private clinic in Etah
डॉक्टर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बच्चे की तबीयत खराब होने पर परिजन से उसे लेकर निजी क्लीनिक पर पहुंचे। यहां ड्रिप चढ़ाने के दौरान उसे खून की उल्टियां हुईं और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। संतालक वहीं से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के कसौलिया गांव निवासी बागीश ने बताया कि उनके बेटे कार्तिक को पांच दिन पूर्व बुखार आया था। तीन दिन पहले परिजन कस्बा के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक द्वारा उसका उपचार शुरू कर दिया गया। जहां लगातार उसके ड्रिप चढ़ाई जा रही थी। मंगलवार को वह उसे घर लेकर गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में पुलिस टीम पर हमला: दबंगों ने लाठी-डंडों व पत्थरों से किए वार, थाना प्रभारी सहित महिला पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खून की उल्टियां हुई। वह क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बच्चे को पीएचसी भेज दिया। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत बता दिया। गुस्साए परिजन क्लीनिक पर जा पहुंचे। उन्होंने घेराव कर दिया। इस दौरान चिकित्सक भाग गया। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। बुधवार को दिखवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed