फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teachers went on strike, schools remained closed

Mathura News: शिक्षकों की हड़ताल, विद्यालय रहे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers went on strike, schools remained closed
मथुरा। सर्वगुटीय संघर्ष समिति के आह्वान पर संयुक्त निदेशक आरपी शर्मा के समर्थन में मथुरा के 38 राजकीय इंटर कालेज एवं राजकीय सहायता प्राप्त 93 माध्यमिक विद्यालय बंद रहे। कॉलेज एवं स्कूलों में पढ़ने पहुंचे हजारों विद्यार्थियों को शिक्षकों ने लौटा दिया। इससे विद्यार्थी मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन



समिति के संजय पचौरी ने कहा कि संयुक्त निदेशक ईमानदार अधिकारी हैं, जिन्हें विजिलेंस ने पकड़ा है। समिति ने इस मामले में शासन से सीबीआई जांच की मांग की है ताकि न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडलीय स्तर पर आगरा में समस्त मंडल के पदाधिकारी एवं शिक्षकों का एक पैदल मार्च एवं ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन


पैडल मार्च बैपटिस्ट कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक होगा, फिर इस विवादित ट्रैपिंग प्रकरण पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 दिन की पुलिस परीक्षा के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, डॉ. कमल कौशिक ,अजय सारस्वत, जयप्रकाश शर्मा, डॉ. मनवीर सिंह, थान सिंह कुंतल, संजय पचौरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed