{"_id":"585143c64f1c1bfd07649e9c","slug":"teachers-training-in-mathura-diet","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर के 120 शिक्षक लेंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर के 120 शिक्षक लेंगे ट्रेनिंग
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 20 दिसंबर से प्रदेश के 30 जिलों के शिक्षक जुटेंगे। डायट में इनको तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जूनियर हाईस्कूल में गणित के ये शिक्षक डायट में दो चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
डायट मथुरा ने बीते वर्ष जिले के परिषदीय विद्यालयों की भौतिक स्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए ‘कोशिश’ अभियान चलाया था। इसमें डायट के प्रशिक्षुआें ने चयनित विद्यालयाें जाकर वहां टीचर्स लर्निंग मैटीरियल बनवाने और बच्चों को पढ़ाने में शिक्षकों की मदद की थी। इससे परिषदीय स्कूलों में काफी सुधार भी हुआ। इसे ध्यान में रखते हुए जूनियर हाईस्कूल के गणित शिक्षकों को ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश स्तर पर चयनित किए गए तीन डायट में से एक डायट मथुरा को भी चयनित किया गया है।
मथुरा डायट में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के 30 जनपदों के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक जिले से चार-चार जिलास्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को डायट मथुरा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह आवासीय प्रशिक्षण तीन दिवसीय होगा। डायट प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा दो चरणों में होने वाले प्रशिक्षण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जनपदों के डायट को पत्र भेजकर शिक्षकों को भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
दो चरणों में होगा प्रशिक्षण
डायट मथुरा में होने वाला मास्टर ट्रेनर्स का यह प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। इसके तहत प्रथम चरण 20 से 23 दिसंबर और द्वितीय चरण 26 से 29 दिसंबर तक चलेगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रत्येक चरण में 15-15 जिलों के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
इन जिलों के शिक्षक लेंगे ट्रेनिंग
प्रथम चरण- बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, जालौन, फर्रुखाबाद, इटावा, औरेया, झांसी, शामली और हापुड़।
द्वितीय चरण- आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फीरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर।