{"_id":"6b033a77743af29f66031f77","slug":"teacher-trapped-in-room-due-to-faulty-lock-mathura-news-c-369-1-mt11009-156296-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लॉक खराब होने से कमरे में कैद हुए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लॉक खराब होने से कमरे में कैद हुए शिक्षक
विज्ञापन
मथुरा। लाॅक खराब होने के कारण रात में अपने घर के कमरे में बंद हुए शिक्षक के लिए पुलिस देवदूत बनकर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शिक्षक को बाहर निकाला।
महावीर नगर निवासी अध्यापक विशंभर दयाल शनिवार रात करीब 10:30 बजे अपने कमरे में सोने गए थे। जैसे ही उन्होंने भीतर से दरवाजा बंद किया, लॉक की स्प्रिंग खराब हो गई और दरवाजा जाम हो गया। उन्होंने काफी देर तक दरवाजे को खोलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। दूसरे कमरे में मौजूद पत्नी को फोन कर बुलाया पर दंपती की तमाम कोशिशें विफल रहीं।
विशंभर दयाल ने मदद के लिए पड़ोसियों और कारपेंटर को फोन किए, लेकिन रात के समय उन्हें सभी से निराशा हाथ लगी। करीब एक घंटे तक कमरे में बंद शिक्षक ने आखिरी सहारे के रूप में डायल-112 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही पीआरवी और कृष्णा नगर चौकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने हथौड़े से प्रहार कर दरवाजा तोड़ा और पसीने से तरबतर शिक्षक को बाहर निकाला।