फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teacher suspended in case of indecency with BSA

Mathura News: बीएसए से अभद्रता के मामले में शिक्षिका निलंबित

Sun, 07 May 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 07 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended in case of indecency with BSA
मथुरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अभद्रता करने के आरोप में एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में शिक्षिका बीआरसी राया पर संबद्ध रहेंगी। प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन


निलंबित शिक्षिका ललिता शर्मा ब्लॉक मथुरा के प्राथमिक विद्यालय नगला चमारान में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि वह 27 अप्रैल को बीएसए कार्यालय गई थीं। उन्होंने फरवरी में निरीक्षण के दौरान 2 दिन अनुपस्थित मिलने के कारण कटे हुए वेतन को जारी कराने की मांग की। इसी दौरान किसी बात पर उन्होंने बीएसए से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपना प्रार्थना पत्र उनसे छीन कर फाड़ दिया।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस बुलाने और विभिन्न स्तरों पर बीएसए की शिकायत करने की धमकी दी। इससे कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। इस अभद्रता के चलते बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। प्रकरण में जांच के लिए समिति गठित की गई है, जिसमें एबीएसए मांट अविनाश दीक्षित, एबीएसए नगर क्षेत्र पूनम चौधरी एवं एबीएसए बलदेव राकेश कुमार को शामिल किया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका ने कार्यालय में आकर उनसे अभद्रता की। सरकारी काम में बाधा डाली। इसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed