{"_id":"6aa2fed578a6d97a7e01dbc7","slug":"teacher-missing-from-school-for-two-and-a-half-months-found-to-be-in-jail-mathura-news-c-369-1-mt11022-152366-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल गए अध्यापक: ढाई महीने से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, जांच कराई गई तो पचा चला; वो तो जेल में हैं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल गए अध्यापक: ढाई महीने से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, जांच कराई गई तो पचा चला; वो तो जेल में हैं बंद
Fri, 11 Sep 2026 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:05 PM IST
सार
मथुरा के नौहझील के प्राथमिक विद्यालय पचहरा में तैनात सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह 27 जून से बिना सूचना स्कूल से अनुपस्थित थे। जांच में उनके जिला जेल में बंद होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद बीएसए ने जेल में रहने की तिथि से उन्हें निलंबित कर दिया
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मथुरा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक पिछले ढाई महीने से बिना किसी सूचना के स्कूल से नदारद थे। जब मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि वह जिला जेल में बंद हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामला विकास खंड नौहझील के प्राथमिक विद्यालय पचहरा का है। यहां सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र सिंह बीते 27 जून 2026 से विद्यालय से अनुपस्थित चल रहे थे। लंबे समय तक बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर विद्यालय के ही दूसरे सहायक अध्यापक ने इसकी लिखित शिकायत कार्यालय में दर्ज कराई।
बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद 8 सितंबर 2026 को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शिक्षक के जेल में बंद होने की आधिकारिक पुष्टि हो गई। बीएसए ने पुष्पेंद्र सिंह को बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने और जेल में निरुद्ध रहने के कारण जेल में रहने की तिथि से निलंबित कर दिया है।