फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tap water will reach 2.94 lakh houses by the end of the year

Mathura News: साल के अंत तक 2.94 लाख घरों में पहुंचेगा नल से जल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tap water will reach 2.94 lakh houses by the end of the year
मथुरा। घर-घर पानी पहुंचाने के लिए नंदगांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी। विभाग - फोटो : mathura
मथुरा। दिसंबर 2025 तक जिले के 2.94 लाख घरों में नल से जल पहुंचना शुरू हो जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत 10 ब्लॉकों के 680 गांवों के घरों को शामिल किया है। ढाई हजार करोड़ की लागत से ये काम पूरा किया जाएगा। जलकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में पानी के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले की 214 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी का निमार्ण शुरू हो गया है। इन ग्राम पंचायतों में शामिल 680 गांवों 2.94 लाख घरों में विभाग नल का कनेक्शन कर पानी की आपूर्ति करेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे में ऐसे घर शामिल किए गए हैं, जहां पानी की जरूरत है। इन घरों में रहने वाले लोगों को पानी बर्बाद नहीं करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा इसके साथ ही उन्हें जल बचाने की शपथ दिलाई जाएगी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी की टंकी की क्षमता 50 हजार से लेकर 5 लाख लीटर तक होगी। यह गांव की आबादी के हिसाब रखी जा रही है। इस परियोजना के लिए विभाग 2500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



ग्रामीण भी बन रहे काम में बाधा
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई गांवों में लोगों ने पाइपलाइन डालने के लिए सीसी रोड को खोदने नहीं दे रहे है। इसके लिए पाइपलाइन डालने में देरी हो रही है। हालांकि ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह काम को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिसंबर तक जिले के 680 गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत नल से पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही 214 ग्राम पंचायतों में टंकी का निर्माण किया जा रहा है।
- दिनेश कुमार, एक्सईएन जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed