फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tanish secured first place and Aryan second in the snooker-billiards competition.

Mathura News: स्नूकर बिलियर्ड्स प्रतियोगिता में तनिष प्रथम व आर्यन रहे द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tanish secured first place and Aryan second in the snooker-billiards competition.
स्नूकर प्रतियोगिता में शॉट लगाता खिलाड़ी।
मथुरा। गोविंद नगर स्थित लव्य बिलियर्ड्स अकादमी की ओर से दो दिवसीय बिलियर्ड्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद तनिष ने प्रथम जबकि आर्यन गर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन पर विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तनिष को 3100 रुपये नकद के साथ एंड्रॉयड टेलीविजन पुरस्कार स्वरूप दिया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर रहे आर्यन गर्ग को 2100 रुपये नकद तथा बूमबॉक्स स्पीकर प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका तरुण शर्मा और सूर्यांश ने निभाई। धीरेंद्र चौधरी, सतीश चौधरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि नियमित प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। इस दौरान गौरविश सिकरवार, मोटी चौधरी, रवि राजपूत, अमित तोमर, आयुष, नंद कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed