{"_id":"57488ca14f1c1ba22c692fdc","slug":"talgo-train-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मथुरा आएगी सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मथुरा आएगी सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 27 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन टैल्गो का रैक उतरने जा रहा है। संभावना है कि आगामी एक दो दिन में रैक आ जाएगी। इसी के साथ इसके मथुरा से पलवल तक ट्रायल की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
जंक्शन रेलवे स्टेशन पहले से ही विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन की श्रेणी के स्टेशनों की सूची में शामिल है। इसके खाते में लगातार और उपलब्धियां जुड़ रही हैं। इस रेल ट्रैक पर देश की सबसे तेज गति से चलने वाली टैल्गो ट्रेन का पलवल से मथुरा तक ट्रायल प्रस्तावित है।
ट्रेन की स्पीड 180-200 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। ट्रायल के लिए स्पेन से आए टैल्गो रैक के दो से तीन दिन में जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आने की संभावना है। स्थानीय अधिकारी रैक के आने से संबंधित तैयारी कर रहे हैं। ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद यह टैल्गो ट्रेन देश की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली ट्रेन बन जाएगी। टैल्गो ट्रेन के 200 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मथुरा से पलवल के मध्य सफल ट्रायल के बाद यह ट्रैक हाईस्पीड कॉरिडोर में बदल जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल दौड़ रही गतिमान
फिलहाल नई दिल्ली-आगरा ट्रैक पर देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस फर्राटा भर रही है। गतिमान एक्सप्रेस की 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार है। नई दिल्ली से आगरा तक का सफर गतिमान एक्सप्रेस लगभग 90 मिनट में तय करती है।
गतिमान और टैल्गो में अंतर
- गतिमान सेमी हाईस्पीड ट्रेन है, जबकि टैल्गो हाईस्पीड
- गतिमान की स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है, टैल्गो की 200 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है
- गतिमान एक्सप्रेस में लिंक हॉफ बुशमैन (एलएचबी) कोच प्रयोग किए जा रहे हैं, टैल्गो ट्रेन में स्पेन में तैयार किए गए टैल्गो कोच प्रयोग किए जाएंगे