फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal: Police Swiftly Finds Missing Children in 30 Minutes

Agra: ताजमहल पर बिछड़े भाई-बहन और चार साल का मासूम, तलाशने में लगे 30 मिनट; परिजनों से मिलाए

Mon, 13 Apr 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 10:05 AM IST
सार

ताजमहल पर भीड़ में बिछड़े भाई-बहन और एक मासूम बच्चे को ताज सुरक्षा पुलिस ने 30 मिनट में ढूंढ़ लिया। पुलिस की तत्परता से परिजनों को राहत मिली और उनकी जमकर सराहना की गई।

विज्ञापन
Taj Mahal: Police Swiftly Finds Missing Children in 30 Minutes
ताजमहल पर बिछड़े भाई-बहन और चार साल का मासूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों की भीड़ के बीच राजस्थान के अलवर से आए भाई-बहन बिछड़ गए। सूचना पर ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 30 मिनट में भाई को ढूंढ़कर बहन से मिला दिया। अलवर निवासी हर्ष पवार अपनी बहन के साथ ताजमहल देखने आए थे। भीड़ में दोनों बिछड़ गए। घबराई बहन ने पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस के उप निरीक्षक शिवराज सिंह को जानकारी दी। उन्होंने रेडियो अनाउंसमेंट कर हर्ष की तलाश कर बहन से मिलवाया। 
विज्ञापन

ताज देखने आए पर्यटक का चार साल का बेटा बिछड़ा
ताजमहल देखने आए मऊ के एक पर्यटक का चार वर्षीय बेटा टिकट काउंटर के पास भीड़ में बिछड़ गया। बच्चे के लापता होने से परिजन परेशान हो गए। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस की टीम के उप निरीक्षक शिवराज सिंह ने सीसीटीवी फुटेज और रेडियो अनाउंसमेंट कराया। 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चा ताजमहल के अंदर सुरक्षित मिल गया। वह गलती से अन्य पर्यटकों के साथ अंदर चला गया। परिजन ने बच्चे को पाकर राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed