{"_id":"68a23374f80ec9150406d5ee","slug":"t-20-cricket-premier-league-will-be-held-in-september-mathura-news-c-369-1-mt11002-134410-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सितंबर में होगी टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सितंबर में होगी टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग
विज्ञापन
मथुरा। टी-20 क्रिकेट प्रीमियर लीग की तैयारियों पर चर्चा करते पदाधिकारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों की जुबली पार्क स्थित कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसमें सितंबर में होने वाली क्रिकेट प्रीमियर लीग की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। पदाधिकारियों का दावा है कि लीग की समाप्ति के बाद खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आएगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव कमल चावला ने बताया कि सितंबर में वृंदावन क्रिकेट अकादमी मैदान में क्रिकेट प्रीमियर लीग होगी। इसमें 8 टीमें फ्रेंचाइजी आधार पर प्रतिभाग करेंगी। टी 20 के आधार पर होने वाली क्रिकेट प्रीमियर लीग में 16 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ी शामिल होंगे। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए विजेता टीम के साथ मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज को भी नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
लीग का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है। खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के बाद होगा। प्रीमियर लीग में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर जिले से होनहार क्रिकेटरों की प्रतिभा और निखरेगी। संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए। इस दौरान कोषाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, सह सचिव उमेश चौरसिया, रितेश शर्मा, अशोक कैथवास, रोहित सिंह, मो. असलम खान, लोकेश मौजूद रहे।