फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   swami haridas mahotsav second day in vrindavan

ठुमक-ठुमक चलत नंद लाल, यमुना के जलधार...

Sat, 10 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 10 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
swami haridas mahotsav second day in vrindavan
गौतम धर समूह - फोटो : अमर उजाला
स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में गुरुवार देर रात तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौरान जारी रहा। कलाकारों की प्रस्तुति देख भावविभोर हुए श्रद्धालु शास्त्रीय गायन, नृत्य और वादन की त्रिवेणी में गोते लगाते रहे। गुरुवार देर रात गायक छन्नूलाल मिश्र ने ठुमरी पर राग यमन, भक्तिरस में कृष्ण आराधना के साथ दादर में शृंगार रस प्रस्तुत किया। देर रात तक श्रोता मंत्रमुग्ध होकर संगीत का आनंद लेते रहे। 
विज्ञापन


दूसरे दिन शुक्रवार को पहली प्रस्तुति गौतम धर समूह ने तबले के माध्यम से गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरर्देवो महेश्वर:... श्लोक पर दी। तीन ताल पर आधारित तबला वादन कर सबका मन मोह लिया। इसके बाद उन्होंने स्वामी हरिदासजी को समर्पित विशेष रूप से तैयार की गई ‘ठुमक ठुमक चलत नंद लाल, यमुना के जलधार...’ की प्रस्तुति ने सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


देर रात सूफी गायिका डा. ममता जोशी मंच पर आईं उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने स्वामी हरिदास के पद ‘ऐरी अलबेलौ छैल छबीलौ ब्रज में बांके बिहारीलाल...’ की सूफियाना अंदाज में प्रस्तुति दी। इसके बाद हजरत अमीर खुसरो और बाबा बुल्ले शाह कृष्ण भक्ति से जुड़े कलाम प्रस्तुत कर सभी को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नामाजी ब्रदर की गजल ‘कन्हैया याद है कुछ भी...’ सुनाकर लोगाें का दिल जीत लिया। डा. कुमार विश्वास की गजल ‘मेरा कान्हा सखियन संग रास रचाए...’ और ‘रंग दुनिया ने दिखाया निराला...’ को सूफियाना अंदाज में गाकर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर समिति के सचिव गोपी गोस्वामी, नामदेव शर्मा, गोवर्धन अग्रवाल, मुकेश सारस्वत, कुनाल शर्मा, विनीत शर्मा आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed