फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Survey started on Thursday to improve traffic management system in Mathura-Vrindavan ...

मथुरा: ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का सर्वे शुरू, कंपनी ने देखे स्थल

Thu, 30 Sep 2021 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Survey started on Thursday to improve traffic management system in Mathura-Vrindavan ...
मथुरा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत मथुरा-वृंदावन में ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वे शुरू कर दिया गया। 38 करोड़ रुपये की लागत से 20 चौराहों पर लगने वाली अत्याधुनिक ट्रैफिक लाइटों के स्थानों का चयन किया गया। मंगलवार को टेक्नोसिस प्राइवेट लिमिटेड नगर आयुक्त को अपनी सर्वे रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके बाद इस सिस्टम की तरफ आगे कदम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के संग ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब संभलकर चलना होगा। दिसंबर से यह सिस्टम मथुरा-वृंदावन के चुनिंदा चौराहों पर लगाया जाएगा। इसके लगने के बाद से लाल बत्ती का उल्लंघन, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट का परीक्षण, हेलमेट न होना, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी के चालन स्वत: ही जनरेट होकर घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

इन स्थानों पर कैमरा के साथ-साथ लाउडस्पीकर भी लगाए जाएंगे, जिनसे आवश्यक संदेश जनहित में प्रसारित करने की सुविधा रहेगी। चौराहों पर आपातकालीन कॉल इनबॉक्स बनाए जाएंगे, जिनसे कंट्रोल रूम की सीधी कनेक्टिविटी होगी। टेक्नोसिस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के टीम ने बृहस्पतिवार को सर्वे शुरू कर दिया है। चुने गए चौराहों का सर्वे करने के बाद सिस्टम को लगाने वाला स्थल देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चौराहों पर लगेगा यह सिस्टम
- सौ शैय्या तिराहा, सौ फुटा प्रेम मंदिर तिराहा, अटल्ला चुंगी चौराहा, छटीकरा चौराहा, हनुमान मंदिर तिराहा, मल्टीलेबल पार्किंग, गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा, टैंक चौराहा, मसानी तिराहा, गोकुल रेस्टारेंट चौराहा, लक्ष्मीनगर चौराहा, टाउनशिप चौराहा, नया बस अड्डा, कृष्णापुरी तिराहा, भूतेश्वर चौराहा, होलीगेट चौराहा, भरतपुरगेट चौराहा, डीगगेट तिराहा।

ट्रैफिक सुधार के लिए यह सिस्टम लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार से कंपनी की टीम ने सर्वे शुरू कर दिया है। मंगलवार को कंपनी पूरी रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद दिसंबर तक इस सिस्टम को चौराहों पर लगा दिया जाएगा।
- अनुनय झा, नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed